रांची रेलवे स्टेशन पर महिला ने अचानक ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत

जधानी रांची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अचानक हटिया से हावड़ा जा रही क्रिया योग ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर RPF की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।