
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले तत्वों द्वारा कथित तौर पर धमकी दी गई है। उन पर कथित रूप से ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा, ‘‘हम संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और ध्वनि संदेश की बारीकी से जांच कर रहे हैं।’’ पोस्ट में लिखा गया, ‘जय श्री राम, जय सीता राम। मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) बोल रहा हूं। जो लोग हमारे देश में हमारी संस्कृति के खिलाफ ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं जैसे आमिर खान, हमने उन्हें चेतावनी दी है और काफी समय भी दिया है। यह हमारी आखिरी चेतावनी है। हम बहुत जल्द इसका जवाब देंगे।

