आमिर खान ने थियेटर में देखी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’, दिलजीत दोसांझ ने लिखा पोस्ट

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: कोरोना काल के बीच देश में कुछ एहतियात के साथ सिनेमाघरों को हाल में खोल दिए गए है। इन सब के बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ व फातिमा सना शेख की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ को सिनेमाघरों में 15 नवम्बर को रिलीज किया गया।

आम लोगों के साथ-साथ आमिर खान ने भी थियेटर में जाकर इस फिल्म का लुत्फ उठाया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

वहीं अब अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इसके लिए आमिर खान के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही खुशी भी जाहिर की है। दिलजीत दोसांझ ने आमिर के ट्वीट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘इस कहते हैं भारतीय सिनेमा का सपोर्ट..हम जानते हैं कि हर तरह के बिजनेस के लिए अभी काफी मुश्किल दौर है। एक दूसरे के सपोर्ट से हम फिर खड़े हो सकते हैं।’

सोशल मीडिया पर दिलजीत का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ हाल ही में 15 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख के अलावा अनु कपूर, सुप्रिया पिलांगकर, मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में हैं।

Share This Article