सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दुमका के आदित्य गोस्वामी को हुई जेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: जिले शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चितरागड़िया इलाके में अवैध पत्थर खदान संचालन को लेकर दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त आदित्य गोस्वामी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में आदित्य गोस्वामी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार को पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

बता दें कि अवैध खदान का जांच करने पहुंचे डीएमओ दिलीप तांती एवं सीओ अमृता कुमारी के जांच टीम पर अवैध कारोबारी गोस्वामी के गुर्गे 11 नवम्बर को विरोध करते हुए पत्थरबाजी किया था।

मामले में डीएमओ के लिखित शिकायत पर चार अवैध कारोबारी के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।

Share This Article