आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा- विनोद कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति खेलकर झारखंड का नाम देश में ऊंचा किया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार को केबीसी तक पहुंचने एवं अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति गेम खेले जाने पर उनको पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश महतो, सुरेंद्र सिंह, अमिताभ रंजन, राकेश सिन्हा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस रिसर्च कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति खेलकर झारखंड का नाम देश में ऊंचा किया है।

प्रोफेशनल कांग्रेस इस कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

उन्होंने कहा कि अच्छे शब्द, सोच एवं दिमाग से पूरी दुनिया जीता जा सकता है।

यह एयरफोर्स के सेवानिवृत व प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोर्डिनेटर विनोद कुमार ने साबित कर दिया है।

इस मौके पर एयरफोर्स के सेवानिवृत व प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोर्डिनेटर विनोद कुमार ने कहा कि बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलकर उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हुआ है।

Share This Article