आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार!

आदित्यपुर में होटल संचालक विशाल गोराई पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की पांडे और उसके साथी बजरंगी महतो को गिरफ्तार कर देसी कट्टा और गोली बरामद की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : होटल संचालक विशाल गोराई पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी विक्की पांडे और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर देसी कट्टा और गोली बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार पांडे और बजरंगी कुमार महतो के रूप में की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 28 जुलाई 2026 की रात्रि को वादी विशाल गोराई अपना होटल बंद करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भीतरी पुलिया के पास नामजद अभियुक्त विक्की पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी।

इस गोलीबारी में विशाल गोराई को कमर के पास एक गोली लग गई थी, जिसके बाद आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26 के तहत धारा 109/61(2) BNS और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।