झारखंड

बोकारो और रांची के बाद अब जमशेदपुर में मिला H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस का पहला मरीज, पुष्टि के बाद आइसोलेशन वार्ड में…

रांची/जमशेदपुर: झारखंड में बोकारो और राजधानी रांची के बाद अब इनफ्लुएंजा वायरस (Influenza Virus) H3N2 का पहला मरीज जमशेदपुर में भी मिला है।

रोग की पुष्टि एक महिला मरीज में हुई है। इसके बाद मरीज को TMH के आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में भर्ती कराया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने मरीज में उक्त वायरस (Virus) मिलने की पुष्टि की है।

बोकारो और रांची के बाद अब जमशेदपुर में मिला H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस का पहला मरीज, पुष्टि के बाद आइसोलेशन वार्ड में… After Bokaro and Ranchi, now the first patient of H3N2 influenza virus found in Jamshedpur, after confirmation in isolation ward…

सभी अस्पतालों को एहतियात बरतने का निर्देश

मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) हाई अलर्ट पर है।

सभी अस्पतालों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।

सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉक्टर जुझार मांझी ने कहा कि संभावित लक्षण (Symptoms) वाले अब तक 22 मरीजों का सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी डिपार्टमेंट (Micro Virology Department) को भेजा गया था, जिसमें एक महिला मरीज में उक्त वायरस की पुष्टि हुई है. महिला की उम्र 68 वर्ष है।

बोकारो और रांची के बाद अब जमशेदपुर में मिला H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस का पहला मरीज, पुष्टि के बाद आइसोलेशन वार्ड में… After Bokaro and Ranchi, now the first patient of H3N2 influenza virus found in Jamshedpur, after confirmation in isolation ward…

मास्क का प्रयोग करना चाहिए

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.असद ने बताया कि H3N2 की मरीज साकची की है।

उन्होंने कहा कि इस रोग के प्रारंभिक Symptoms सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, बुखार आदि हैं।

ऐसे लक्षण वाले लोगों को संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सावधान रहना चाहिए। मास्क (Mask) का प्रयोग करना चाहिए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker