HomeझारखंडED की पूछताछ के बाद 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा...

ED की पूछताछ के बाद 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया भानु, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bhanu Prasad Sent to Judicial Custody,: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से संबंधित 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

ED ने पूछताछ पूरी होने की बात कहते हुए ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत से भानु को जेल भेजने का आग्रह किया। इसके बाद कोर्ट ने भानु को 22 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) भेज दिया।

इससे पूर्व तीन बार चार-चार दिन की रिमांड लेने के बाद कुल 12 दिन रिमांड पर लेकर ED भानु से पूछताछ कर चुकी है। पेशी से पहले ED ने भानु का मेडिकल कराया।

ED की अब तक की जांच में यह पता चला है कि भानु प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में Hemant Soren की सहायता की है। पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

भानु प्रताप पहले से ही बरियातू की सेना की जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है। ED ने भानु को पांच फरवरी को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

ED हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर रही है। क्योंकि, भानु प्रताप के आवास से ही बरामद दस्तावेज और उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ED ने इस मामले में ECIR 6 /2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...