रणबीर-आलिया के बाद फैंस को करिश्मा कपूर की शादी का इंतजार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब फैंस को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के हाथ पीले होने का इंतजार है।

रणबीर-आलिया की शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आकांक्षा रंजन और आदर जैन सहित कई लोग शामिल हुए थे।

अब सेलेब्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की कई इनसाइड पिक्स लगातार शेयर कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने भी इस शादी में अपने साथ हुए एक दिलचस्प किस्से को फैंस के साथ साझा किया है।

करिश्मा कपूर ने आलिया की कलीरे सेरेमनी के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-”इंस्टाग्राम वर्सेज रिएलिटी। कलीरा मुझ पर गिरा!’

दरअसल इस सेरेमनी के दौरान करिश्मा कपूर के ऊपर आलिया भट्ट की कलीरा का एक टुकड़ा गिरा। कहा जाता है कि कलीरा जिस लड़की पर पड़ती है उसकी अगली शादी होती है।

शेयर की गई अगली तस्वीर में करिश्मा भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा की यह तस्वीरें वायरल हो रही है।

वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपूर खानदान में रणबीर के बाद अब करिश्मा कपूर अगली होंगी, जो शादी कर सकती हैं? गौरतलब है करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी।

हालांकि वे 2016 में अलग हो गए। उनका तलाक काफी शॉकिंग था। इस शादी से करिश्मा कपूर को दो बच्चे हैं।

Share This Article