अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर एएआईबी की अंतिम मसौदा रिपोर्ट अक्टूबर में दायर की जाएगी: सरकार

अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे की जांच रिपोर्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश होगी, सरकार ने अदालत को दी जानकारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय बताया कि जून, 2025 में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया उड़ान हादसे की जांच करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की अंतिम मसौदा रिपोर्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश की जाएगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इन दलीलों पर भी संज्ञान लिया कि ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स’ एएआईबी को अपने सुझाव दे सकता है, जिन पर एएआईबी जांच के दौरान आवश्यक समझे जाने पर विचार किया जा सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।