आजसू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, लंबित छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करने की मांग की

झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अमन साहू के नेतृत्व में जल्द भुगतान की मांग उठाई गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से बुधवार को महानगर अध्यक्ष अमन साहू के नेतृत्व में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं की लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई। राज्य में लंबे समय से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण गरीब, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा जारी रखने का एक महत्वपूर्ण सहारा है। भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण कई छात्र अपनी पढ़ाई, कॉलेज की फीस एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई छोड़ने तक की नौबत आ रही है।

आजसू छात्र संघ ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का अविलंब भुगतान किया जाए, ताकि राज्य के छात्र-छात्राओं को आर्थिक संकट से राहत मिले तथा उनकी शिक्षा बाधित न हो। छात्रहित के मुद्दों पर आजसू छात्र संघ सदैव विद्यार्थियों की आवाज बनकर संघर्षरत रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिंह, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अंकित कुमार, शुभम सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।