योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा, 20 किलोमीटर का रोड शो

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा शुरू की। टप्पू सिंह के सपा में शामिल होने की भी चर्चा तेज है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गोरखपुर हवाई अड्डे से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा शुरू की। सपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, इस यात्रा का मकसद पूर्वांचल, खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में राजनीतिक संदेश देना है। अखिलेश यादव के रोड शो में गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता सपा के झंडे लेकर रथ के साथ चलते रहे और पार्टी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

देवकही गांव पहुंचने पर अखिलेश यादव स्वतंत्रता सेनानी और शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह पूर्व भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान बिन्नू सिंह के भाई अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि टप्पू आगामी विधानसभा चुनाव में चौरी-चौरा सीट से सपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।