वेलकम टू जंगल’ के बाद अब ‘EETHA’ में भी अक्षरा सिंह का दमदार जलवा!

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अब श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘EETHA’ में अहम भूमिका निभाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं, जिससे पूरे भोजपुरी सिनेमा को गर्व मिला है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रंजन सिन्हा

भोजपुरी सिनेमा की शान अक्षरा सिंह लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वेलकम टू जंगल’ जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब वह श्रद्धा कपूर स्टारर “EETHA” में भी एक महत्वपूर्ण और दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह सिर्फ अक्षरा सिंह की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भोजपुरी उद्योग के लिए गर्व का विषय है। एक समय था जब भोजपुरी कलाकारों को सिर्फ सीमित भूमिकाओं तक देखा जाता था, लेकिन आज अक्षरा सिंह अपनी प्रतिभा, मेहनत और लोकप्रियता के दम पर राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों में लगातार जगह बना रही हैं। बॉलीवुड को भी अब यह एहसास हो चुका है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा टैलेंट मौजूद है जो किसी से कम नहीं। अक्षरा सिंह की बढ़ती मांग और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में उनकी भागीदारी इस बात का प्रमाण है। अक्षरा सिंह को इस नई फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि EETHA में भी वह अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगी और भोजपुरी सिनेमा का मान और ऊंचा करेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।