ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में बुधवार सुबह लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से निचले इलाकों में जलभराव हो गया और 18 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया, जिससे कई लोग फंस गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलु ने बताया कि याजाली सर्कल के अंतर्गत पूसा के निकट नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) परियोजना कॉलोनी में आई अचानक बाढ़ के बाद तीन लोगों के लापता होने की सूचना है।



