अलकायदा आतंकियों के अटैक में यमन के 6 सैनिकों ने गंवाई जान, कई घंटों तक…

अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "अबयान प्रांत के वादी ओमरान और मुदियाह जिलों में तैनात सरकारी बलों की इकाइयों पर Al Qaeda के बंदूकधारियों ने बड़े पैमाने पर हमला कर दिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अदन (यमन) : यमन (Yemen) के दक्षिणी प्रांत अबयान में अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले (Al-Qaeda terrorists Attacks ) में सरकारी बलों के कम से कम छह सैनिक मारे गए।

एक सैन्य अधिकारी ने मीडिया को ये जानकारी दी। अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “अबयान प्रांत के वादी ओमरान और मुदियाह जिलों में तैनात सरकारी बलों की इकाइयों पर Al Qaeda के बंदूकधारियों ने बड़े पैमाने पर हमला कर दिया।”

उन्होंने बताया कि हमला कई घंटों तक जारी रहा, जिसमें छह सैनिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि टकराव के दौरान कथित तौर पर कई अल-कायदा आतंकवादी भी मारे गए।

समाचार एजेंसी Xinhua की रिपोर्ट

समाचार एजेंसी सिन्हुआ (Xinhua) की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह हमला पिछले कई हफ्तों में अबियान के कई हिस्सों में अल-कायदा की कार्रवाइयों में वृद्धि के बीच हुआ है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंकवादी पड़ोसी प्रांत शबवा (Shabwa) और अल-बायदा (Al-Bayda) से आये थे, जो आतंकवादी समूह का गढ़ माना जाता है।

यमन में गंभीर सुरक्षा खतरा

सैन्य वृद्धि अल-कायदा (Al Qaeda) के यमनी गुट, जिसे अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा (AQAP) कहा जाता है, द्वारा उत्पन्न लगातार सुरक्षा खतरों को उजागर करता है।

शांति वार्ता रुकने के साथ, हौथी विद्रोहियों और सऊदी अरब (Saudi Arab) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा समर्थित यमनी सरकार के बीच संघर्ष कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। यमन में गृह युद्ध के चलते चरमपंथी समूह सिर उठा रहे हैं, जिससे यमन में गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।

Share This Article