इलाहाबाद विवि को मिली पहली महिला कुलपति

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रयागराज: प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वो इस संस्थान में इस पद को संभालने वाली पहली महिला कुलपति बन गई हैं।

वह विश्वविद्यालय की तीसरी स्थायी कुलपति हैं।

श्रीवास्तव 1989 में विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग में व्याख्याता के रूप आई थी। उस समय, गृह विज्ञान, जैव रसायन विभाग का एक हिस्सा था।

उनके प्रयासों के कारण, गृह विज्ञान विभाग को वर्ष 2002 में एक नया भवन मिला और उन्हें इसका प्रमुख बनाया गया।

Share This Article