आम्रपाली और प्रदीप का ‘जरा तावे देहिया’ रिलीज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ का नया गीत ‘जरा तावे देहिया’ रिलीज हुआ है।

जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस गाने में चिंटू और आम्रपाली की हॉट और सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

आम्रपाली सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं। यहां पर वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां शेयर करती हैं।

इस तड़कते-भड़कते सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है। इस सॉन्ग को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गया है।

लिरिक्स श्याम देहाती और संगीत रजनीश मिश्रा का है। भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ के प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं।

निर्देशन का काम अनंजय रघुराज ने किया है। रत्नाकर कुमार ने प्रस्तुत किया है, को-प्रोड्यूसर पदम सिंह हैं।

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे के साथ अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा काजल राघवानी ने स्पेशल अपीयरेंस दी है।

इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है और लिरिक्स श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आजाद सिंह ने लिखे हैं। कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी ने की है।

Share This Article