अलीगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में महिला उम्मीदवारों ने इतिहास रच दिया, 13 पदों में से छह पर जीत हासिल की, जिनमें उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। इनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। संस्थान के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। परिणाम विवरण के अनुसार, उन्होंने 7,091 वोट हासिल किए और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया, जिसे 5,818 वोट मिले थे।



