अनाहत विश्व जूनियर स्क्वाश क्वार्टर फाइनल में

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं आर्यवीर दीवान पुरुष वर्ग में हारकर बाहर हो गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई खिलाड़ी डॉयस ये सान ली को आसानी से हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता अनाहत ने बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-4, 11-8, 11-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की हबीबा रिज्क से होगा। पुरुष वर्ग में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी तथा आर्यवीर दीवान अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पाए। एशियाई अंडर-19 चैंपियन आर्यवीर अमेरिकी खिलाड़ी यासीन शलाबी से 4-11, 1-11, 5-11 से हार गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।