जंतर-मंतर के पास पथराव में एसीपी के सिर में चोट लगी: आरएमएल अस्पताल

जंतर-मंतर के पास पथराव की घटना में दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। आरएमएल अस्पताल में इलाज के बाद एसीपी को एम्स भेजा गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर के पास पथराव की घटना के बाद दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को सिर और शरीर में कई अन्य जगह चोट लगने के कारण यहां आरएमएल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘एसीपी, कनॉट प्लेस, विवेक भगत को कल रात जंतर मंतर के पास पथराव की घटना के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था।’’

अस्पताल ने कहा, ‘‘जांच करने पर उनके ऊपरी और निचले दोनों अंगों के साथ-साथ कंधे पर भी कई चोटें पाई गईं और सिर के पीछे वाले हिस्से में सूजन पाई गई। मरीज ने कान से खून आने और उल्टियां होने की भी जानकारी दी।’’ सर्जरी विभाग की टीम द्वारा भगत की जांच की और आवश्यक इलाज प्रदान किया। इसके बाद मरीज ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में आगे का इलाज जारी रखने की इच्छा व्यक्त की और उन्हें आरएमएल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम जंतर-मंतर के पास कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि कई ‘‘असामाजिक’’ तत्व प्रदर्शन स्थल में प्रवेश कर गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।