
नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘दबाव में हैं’’ और उसने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान उन्होंने ही पहुंचाया है। इससे कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

