सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि ने मोर्फ्ड MMS लीक मामले में दर्ज कराई FIR…

Social Media Influencer MMS Leak: सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ाने वाली हस्तियों में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का नाम लिया जाता है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Social Media Influencer MMS Leak: सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ाने वाली हस्तियों में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का नाम लिया जाता है। बेशक ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स (Popular Influencers) में से एक हैं।

वह आए दिन किसी न किसी बात पर आलोचकों के निशाने पर भी आ जाती हैं। बात साल 2022 की है, जब अंजलि को MMS वीडियो लीक मामले में खूब ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी।

Anjali Arora kachabadam

अंजलि अरोड़ा का MSS वीडियो लीक

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 1’ के बाद अंजलि अरोड़ा का MSS वीडियो लीक हो गया था, जिसने विवाद पैदा कर दिया था। अंजलि को जमकर ट्रोल किया गया।

बाद में एक्ट्रेस ने बयान जारी करते हुए साफ कर दिया था कि VIDEO में वो नहीं हैं। किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया है। अब डेढ़ साल बाद अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

Anjali Arora kachabadam

इंस्टैंट बॉलीवुड के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा ने Morphed MMS लीक मामले में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस ने सिर्फ एफआईआर दर्ज नहीं कराया है।

कहा जा रहा है कि वह Youtubers और Publishing House समेत उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम किया है। इंस्टाग्राम पेज ने FIR की कॉपी भी ऑनलाइन शेयर की है।

Share This Article