श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में पापमोचनी एकादशी उत्सव आयोजित

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ आयोजन, भजन संध्या में खूब झूमे भक्तगण

रांची : श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में पापमोचनी एकादशी रविवार को उल्लासपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार विशेष आकर्षक परिधानों और जड़ित आभूषणों से किया गया। वहीं, श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का 257वां महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने लगाया। प्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी, फल, मेवा, लड्डू, केसरिया पेड़ा, का भोग लगाया गया। तत्पश्चात वेजिटेबल खिचड़ी एवं गुलाब शरबत मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।

तत्पश्चात भजन संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा गाए मनमोहक सुमधुर भजनों ने श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।इस अवसर पर-डूंगरमल अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल,मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश चौधरी,शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, तरुण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, संजय सर्राफ, ज्ञानचंद शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।