खूंटी में मिला एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले में सोमवार को फिर कोरोना संक्रमित (Corona Infected) एक मरीज मिला है। यह कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) खूंटी प्रखंड का एक पुरुष है।

खूंटी में दो दिन पूर्व भी कोरोना का एक मरीज मिला था। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज (Active Patient) दो हो गए हैं।

सदर अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को चार लोगों की ट्रूनेट और 28 लोगों का रैपिड एंटीजन किट (Rapid Antigen Kit) से कोरोना की जांच की गई। इनमें से ट्रूनेट में एक कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मिला।

खूंटी में मिला एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज-Another corona positive patient found in Khunti

9122 लोग ठीक हो गए

जांच रिपोर्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज (Positive Patient) को समुचित दवा और आवश्यक दिशा निर्देश देकर घर में ही Isolate किया गया है।

सोमवार को मिले एक पॉजिटिव केस के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस (Corona Positive Case) की संख्या 9223 हो गई है। इनमें से 9122 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 99 लोगों की मौत हो चुकी है और सक्रिय केस दो हैं।

Share This Article