विदेश

Ukraine में एक और भारतीय रूसी हमले का हुआ शिकार, गोली लगने से घायल, चल रहा इलाज

कीव: यूक्रेन में एक और भारतीय रूसी हमले की चपेट में आ गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से एक भारतीय छात्र के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

छात्र कीव छोड़ने की कोशिश कर रहा था। घायल छात्र के इलाज के लिए उसे वापस ले जाया गया है।

इससे पहले एक भारतीय छात्र की खारकीव पर रूसी हमले के दौरान मौत हो गयी थी और अस्पताल में भर्ती एक अन्य छात्र को भी जान चली गयी थी।

यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन भारत के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आई है।

नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र कथित तौर पर गोली लगने से घायल हो गया है।

वीके सिंह इस समय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने के लिए पड़ोसी देश पोलैंड में हैं।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आज उन्हें कीव छोड़कर जा रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगने की जानकारी मिली है। उसे वापस कीव ले जाया गया है।

सिंह ने कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक भारतीय यूक्रेन से बाहर आ सकें।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से भारत युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है।

इससे पहले एक मार्च को यूक्रेन के खारकीव में गोली लगने से कर्नाटक के छात्र नवीन एसजी की मौत हो गई थी। वह घटना के वक्त अपने और साथी छात्रों के लिये भोजन लेने बाहर निकला था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker