धनबाद जिले से चलेगी एक और समर स्पेशल ट्रेन, देखिए स्पेशल ट्रेन की समय सारणी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Time Table of the Special Train : सोमवार को धनबाद (Dhanbad) जिले से होते हुए दक्षिण भारत के लिए एक और समर स्पेशल ट्रेन (Special Train) की घोषणा हुई।

बरौनी से खुलकर यह ट्रेन चेन्नई होते हुए तांबरम जाएगी। इस ट्रेन में 13 Sleeper Coach के अलावा 7 जनरल और दो दिव्यांग कोच होंगे।

स्पेशल ट्रेन की समय सारणी

06062 बरौनी-तांबरम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल, 04, 11, 18 व 25 मई, 01, 08, 15, 22 व 29 जून को बरौनी से रात 11.55 बजे खुलेगी।

यह Train अगले दिन यानी रविवार को सुबह 5.50 बजे धनबाद, सुबह 7.35 बजे बोकारो होते हुए सोमवार की रात 9.05 बजे चेन्नई और रात 10.45 बजे चेन्नई (Chennai) पहुंचेगी।

06061 तांबरम-बरौनी साप्ताहिक Special 26 अप्रैल से 27 जून के बीच हर गुरुवार को शाम 6.15 बजे तांबरम से खुलेगी। ट्रेन शनिवार को सुबह 7.05 बजे धनबाद और दोपहर 1.55 बजे बरौनी पहुंचेगी। जल्द ही इस ट्रेन की Booking शुरू होगी।

Share This Article