झारखंड में एक और मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला, मचा हड़कंप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: दुनिया में फैले कोरोना वायरस (Corona Virus) के बाद अब कई देशों में Monkeypox ने कहर बरपा रखा है। लेकिन लोग है लापरवाही बरतने से बाज ही नहीं आ रहे। इसका असर अब भारत में भी देखने को मिलने लगा है।

मंकीपॉक्स (Monkeypox) का नया संदिग्ध मरीज Bokaro जिले के बेरमो में मिला है। इसके बाद से यहां हड़कंप मच गया है।इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है।

बेरमो के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट की कंजकिरो पंचायत के कुंभियाबेड़ा गांव में Monkeypox का संदिग्ध मरीज मिला। ग्रामीण Dr. महेश कुमार मार्तंड ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक वर्षीय बच्चे में Monkeypox के लक्षण का पता चल रहा है। हालांकि सावधान बरती जा रही है। घर में बच्चे को Isolate कर दिया गया है।

बच्चे को घर में कर दिया गया है आइसोलेट

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नावाडीह के चिकित्सा प्रभारी Dr. कामेश्वर महतो ने कहा कि सूचना मिली है। ऐसे में तत्काल उस बच्चे को घर में ही आइसोलेट (Isolate) कर दिया गया है।

वैसे अब तो जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। रांची स्थित RIMS में जख्म का अंश लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

इधर, गांव में मंकीपॉक्स (Monkeypox) की आहट से ग्रामीण भयभीत हैं। मरीज को घर में Isolate करने के बाद नीम के पत्ते के बिछावन पर डालकर परिजन सुला रहे हैं।

बरती जा रही लपरवाही

इधर, अंध विश्सात दिन का देवी Maa का व्रत भी किया जा रहा है। उसके बाद पूजा-अर्चना कर बच्चे को नहलाया जायेगा। उसके बाद सामान्य रूप से कोई भी परिजन बच्चे के आसपास आ-जा सकते है।

परिजनों का कहना है कि Maa भगवती इस बच्चे पर अपना प्रभाव दिखा रही है। बहरहाल, इस मामले में लोगों में अंधविश्वास भी दिख रहा है।

Share This Article