गिरिडीह में बाबा दुखहरण नाथ महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा की खंडित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बाबा दुखहरण नाथ (Baba Dukhharan Nath) महादेव मंदिर के हनुमान भगवान की प्रतिमा (Lord Hanuman Statue ) को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। यह मंदिर जिला मुख्यालय में शहर से दस किलोमीटर दूर है।

तोड़फोड़ के अलावा मंदिर परिसर में गन्दगी भी पाई गई है। सुबह जब मंदिर के पुजारी पप्पू पंडित (Pappu Pandit) सुबह की आरती और पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो देखा की हनुमान मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त है।

इसके बाद मंदिर के पुजारी (temple priest) ने इलाके के मुखिया दीपक पंडित और समाजसेवी दीपक उपाध्याय को घटना की जानकारी दी।

पुलिस कर रही है जांच

जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी दुखहरण नाथ मंदिर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

फिलहाल ये स्पष्ट नही हुआ है कि भगवान हनुमान के प्रतिमा को किसने खंडित किया। पुलिस दोषियों की पहचानने में जुट गई है।

मंदिर के पुजारी की माने तो वो रविवार की शाम मंदिर में अंतिम वक्त का पूजा अर्चना कर घर चले गए थे और जब सुबह की आरती के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि हनुमान भगवान (Lord Hanuman) की प्रतिमा खंडित है।

Share This Article