आरा में महिला मुखिया प्रत्याशी का पुत्र गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड के फरना पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के पुत्र को बड़हरा थाना की पुलिस ने फरना गांव से चुनाव प्रचार करने के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शंकर दयाल सिंह उर्फ फौजी के पुत्र नीरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कोइलवर थाना क्षेत्र में फायरिंग और हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज है।

फौजी की पत्नी पंचायत चुनाव में फरना पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रही हैं और उनके पुत्र चुनाव प्रचार में लगे हुए।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वांछित नीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह और कृष्णा सिंह पूरे पंचायत में बिना जमानत लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

नीरज की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे पंचायत में वैसे लोगो के बीच हड़कम्प मच गया है जो किसी न किसी केस में पुलिस के लिए वांछित हैं और वे अपने सगे संबंधियों के चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

नीरज की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

Share This Article