आर्किटेक्ट विनोद ने चैट में पूर्व CM हेमंत को बताया है ‘मिस्टर एक्स’, BJP प्रवक्ता ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratul Shahdeo on Hemant Soren: BJP ने बडगाईं (Badgai) के विवादास्पद 8.46 एकड़ जमीन पर भव्य Banquet Hall बनाने की खबरों के बीच में हेमंत सोरेन पर तंज कसा।

BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को कहा कि आर्किटेक्ट विनोद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच व्हाट्सएप चैट की जो खबरें आ रही हैं, उसमें बताया जा रहा है कि बडगाई की विवादास्पद 8.46 एकड़ जमीन पर भव्य एवं आलीशान बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी थी।

प्रतुल ने हेमंत को ‘मिस्टर एक्स’ कहकर संबोधन किया

प्रतुल ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार चैट में आर्किटेक्ट विनोद ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए हॉल का जो नक्शा बनाया है उसमें उनको ‘मिस्टर एक्स’ कहकर संबोधन किया है।

प्रतुल ने कहा कि इसी ‘मिस्टर एक्स’ ने झारखंड का ‘A to Z’ यानी सब कुछ लूट लिया। चार वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार के ऊपर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार, लूट, खसोट का आरोप लगा।

आदिवासी मूलवासी को सत्ता में अधिकार देने के नाम पर आई सरकार ने इन्हीं समूहों को सर्वाधिक लूटा। पूर्व मुख्यमंत्री Hemant खुद अभी रिमांड पर हैं।

प्रतुल ने कहा कि सूचनाएं आ रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren और आर्किटेक्ट विनोद के बीच हुए चैट में कई बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की भी डीलिंग हुई थी।

प्रतुल ने कहा कि बड़े अफसरों में अभी तो सिर्फ पूर्व खान सचिव और रांची के पूर्व DC जेल में है।अभी कई और बड़े लोग जेल जाने की कतार में हैं। Jharkhand में तो यह स्पष्ट है कि कि अभी सिर्फ पिछले चार वर्ष के हुई लूट का ट्रेलर चल रहा है, पिक्चर अभी बाकी है।

Share This Article