आपराधिक घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे अपराधी, अरगोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी SP राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया गुप्त सूचना मिली थी कि इमली चौक से वीर कुवर सिंह चौक जाने के कम में जनता फ्लैट 17/1 के पास दो व्यक्ति काले रंग की बुलेट से आकर पिस्टल लहरा रहे है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस (Argora Police Station) ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में ठाकुर धमेन्द्र सिंह (Thakur Dharmendra Singh) उर्फ बबलू सिंह और रविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह शामिल है।

इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, छह जिंदा गोली, एक खोखा, दो स्मार्ट फोन और एक बुलेट बरामद किया है।

सिटी SP राजकुमार मेहता (SP Rajkumar Mehta) ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया गुप्त सूचना मिली थी कि इमली चौक से वीर कुवर सिंह चौक जाने के कम में जनता फ्लैट 17/1 के पास दो व्यक्ति काले रंग की बुलेट से आकर पिस्टल लहरा रहे है।

साथ ही इनके जरिये फायरिंग भी की गई है। दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और थाना प्रभारी बृज कुमार के नेतृत्व में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article