कलश वंदन अभियान में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा-सामाजिक न्याय, और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संदेश देता संत रविदास का जीवन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी महाराज का जीवन समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समानता, बंधुत्व और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहें।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम जी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पद्मश्री महावीर नायक, मुख्य ग्रंथि विक्रम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास जी, प्रदेश के पदाधिकारी और राज्यभर से पधारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।