अर्जुन मुंडा ने झारग्राम में किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को गोपीबल्लभपुर, झारग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी हमें सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर सनातन सिंह जी, मरकेश्वर सिंह, धर्मराज सिंह, पूर्णचंद्र पड़िहारी, संजय सिंह, अनुरण सेनापति, चंडी चरण साव, गणेश सोलंकी, नंदकिशोर सिंह मुंडा, कमलकांत सिंह और रोहित कुईला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।