रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता की अपील, नियमों का पालन करने का दिया संदेश

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने शहर के लोगों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और रेलवे ट्रैक पार करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश के विकास और प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों को बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाना खतरनाक हो सकता है। कई बार लोग समय बचाने के लिए सीधे पटरियों को पार कर लेते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

संतोष कुमार ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए हमेशा रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उनके अनुसार एक जिम्मेदार नागरिक वही है, जो खुद नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षा नियमों का पालन केवल अपनी जान बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से रेलवे परिसर और पटरियों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों से सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुरक्षित व जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।