BIG BREAKING: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, परिमल नाथवानी का नामांकन अटका

झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्ति के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें बुधवार सुबह होने वाले फैसले पर टिकी हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज हुआ है। जिसके बाद उनके नामांकन को फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक परिमल नाथवानी का नाम कुछ दस्तावेजों में “परिमल नाथवानी” लिखा गया है, जबकि कुछ अन्य दस्तावेजों में “नाथवानी परिमल” दर्ज है। इसी अंतर को आधार बनाते हुए उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज की गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर के सामने चल रही सुनवाई

इस मामले की सुनवाई विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के कार्यालय में जारी है। आपत्ति दर्ज होने के बाद परिमल नाथवानी खुद विधानसभा सचिवालय पहुंचकर अपना पक्ष रख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा है कि नामांकन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले पर अंतिम फैसला बुधवार सुबह 11 बजे लिया जाएगा। उसी समय यह स्पष्ट होगा कि परिमल नाथवानी का नामांकन स्वीकार किया जाएगा या फिर उसे खारिज कर दिया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है । सभी की नजरें अब बुधवार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।