

ईटानगर: चम्मच की तरह पूंछ वाले डस्कहॉकर व्याध पतंग की अरुणाचल प्रदेश में पहली बार तस्वीर खींची गई है। यह तस्वीर नामदफा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में ली गई।





उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने इस जानकारी को साझा करते हुए इसे ‘‘अरुणाचल की जैव विविधता की कहानी में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि’’ बताया। 1,985 वर्ग किलोमीटर में फैले नामदफा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य में पांच शोधकर्ताओं की एक टीम ने ड्रैगनफ्लाई पर काम किया था।
अक्टूबर 2024 में बाघ अभ्यारण्य के भीतर मियाओ-विजयनगर रोड पर एक घने छायादार क्षेत्र में, बादल भरे दिन में, वनस्पति से लंबवत लटके हुए एक नर ड्रैगनफ्लाई की तस्वीर ली गई थी, जिसे शुरू में गाइनाकैंथा खासियाका के रूप में दर्ज किया गया था ।
हालांकि, वर्गीकरण संबंधी एक सुधार से पता चला कि भूरे और नीले-हरे रंग की ड्रैगनफ्लाई, स्पून-टेल्ड डस्कहॉकर थी, जिसका मूल रूप से फिलीपींस से वर्णन किया गया था और यह दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में पाई जाती है।
