किश्तवाड़ में लड़की से दुष्कर्म, मौत की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई

पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक और एक नर्स भी शामिल हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: किश्तवाड़ जिले में 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि एक स्कूल शिक्षक ने कई महीनों तक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। गर्भावस्था खत्म करने की प्रक्रिया के दौरान 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक और एक नर्स भी शामिल हैं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की जल्द और पूरी जांच की मांग के बीच इस मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है।

अपराध शाखा की महानिरीक्षक, सारा रिजवी ने पुष्टि की कि एजेंसी को पुलिस मुख्यालय से मामले के स्थानांतरण के बारे में सूचना मिली है। उन्होंने कहा, “हम इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया में हैं।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।