नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि पंजाब सरकार ने पाकिस्तान से राज्य में मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम लगाई है, लेकिन ‘‘आज इसकी 80 प्रतिशत खेप ‘‘भाजपा शासित राज्यों से आ रही है।’’ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को राज्य में बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में इस मुद्दे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए हैं।



