HomeUncategorizedगहरी बेचैनी में गुजरी तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की पहली रात,...

गहरी बेचैनी में गुजरी तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की पहली रात, लगातार…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Kejriwal in Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल में हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) नंबर-2 में बंद CM Kejriwal की सेल में बेचैनी भरी पहली रात गुजरी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेल नंबर-2 पर सुरक्षाकर्मियों का लगातार कड़ा पहरा रहता है। जरूरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) हस्तक्षेप करने के लिए तैयार रहते हैं। कैदियों पर नजर रखने के लिए 650 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, CM Kejriwal ने सीमेंट के एक प्लेटफॉर्म पर आराम करते हुए कुछ समय बिताया और देर रात उन्हें अपने सेल में टहलते हुए देखा गया। CM केजरीवाल को लंच में घर का बना खाना दिया गया। उन्हें लंच और डिनर के लिए घर का बना भोजन खाने की अनुमति है।

केजरीवाल को दिल्ली सरकार (Delhi government) के अधिकारियों से भी मिलने की अनुमति है। जेल नंबर-2 में लगभग 650 कैदी हैं, जिनमें से लगभग 600 को दोषी ठहराया जा चुका है।

केजरीवाल हफ्ते में दो बार परिवार के सदस्यों से भी मिल सकते हैं, लेकिन उनके नाम उस लिस्ट में होने चाहिए जिसे जेल सुरक्षा द्वारा मंजूरी दी गई है। मधुमेह से पीड़ित CM केजरीवाल की हर रोज स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

CM केजरीवाल को TV देखने की भी अनुमति है। CM के लिए जेल की निर्धारित गतिविधियों को छोड़कर समाचार, मनोरंजन और खेल देखने के लिए 18 से 20 चैनल उपलब्ध हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...