दिलीप घोष के काफिले पर हमला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा बढ़ती जा रही है। भाजपा राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।

आरोप है कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे निशाना बना रहे हैं। शनिवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले को निशाना बनाया गया।

इस दौरान खुलेआम पेट्रोल बम और रॉड्स का इस्तेमाल हुआ। दिलीप घोष परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

जब यह नॉर्थ 24 परगना जिले से गुजरी तो यहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पर हमला कर दिया।

इस दौरान दिलीप के काफिले में चल रही गाडिय़ों को निशाना बनाया गया। ज्यादातर गाडिय़ों के कांच तोड़ दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प भी हुई।

दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

भाजपा ने कहा है कि बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के मारपीट भी की गई है। इसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Share This Article