झारखंड में पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर पत्रकारों से भेदभाव का आरोप लगाया, रिम्स, प्रोजेक्ट भवन और सदर अस्पताल में प्रवेश प्रतिबंध को लोकतंत्र विरोधी कदम बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पत्रकारों के साथ हेमंत सरकार लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। सबसे पहले रिम्स में पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगाई गई। उसके बाद प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों की एंट्री बंद कर दी गई। फिर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को सील कर पत्रकारों की पहुंच रोक दी गई। अब खबर है कि सदर अस्पताल में भी पत्रकारों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगता है अगला नंबर थाना और सरकारी दफ्तरों का है। आखिर पत्रकारों के कैमरे की मौजूदगी में बहुत से ‘काम’ करने में दिक्कत जो होती है.

सरकार को समझना चाहिए कि पत्रकार सरकार के मेहमान नहीं, लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उनकी एंट्री रोककर सवालों को नहीं रोका जा सकता और कैमरे बंद करके सच को नहीं छिपाया जा सकता।
यदि फिर भी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है तो सुझाव है कि झारखंड के छोटे-बड़े सभी पत्रकारों को एक साथ राज्य बदर करने का आदेश ही जारी कर दीजिए। न पत्रकार रहेंगे, न सवाल होंगे, न कैमरे होंगे और सरकार का पूरा टेंशन खत्म!

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.