खाली जमीन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में खाली जमीन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची औघड़ बाबा आश्रम के सामने एक सरकारी खाली जमीन पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खाली जमीन में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाते ही कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हाल के दिनों में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी छानबीन कर रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पुलिस इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है, कोई हादसा हुआ है या फिर मौत किसी अन्य वजह से हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share This Article