राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगे स्टेट ऑफ आर्ट डिजिटल स्टूडियो, ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो स्थापित होंगे, जहां ई-कंटेंट, वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और मीडिया प्रशिक्षण के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में स्टेट ऑफ आर्ट डिजिटल स्टूडियो स्थापित करने का बड़ा निर्णय लिया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) से तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन मांगा है, जिसके तहत विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने सीयूजे के कुलपति को पत्र भेजा है। यह स्टूडियो विश्वविद्यालयों में सिंगल विंडो के रूप में कार्य करेगा।

डिजिटल स्टूडियो की स्थापना को प्रभावी बनाने के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की एक टीम सीयूजे परिसर स्थित आधुनिक डिजिटल स्टूडियो का अध्ययन करेगी। यह टीम वहां स्टूडियो के लेआउट, संचालन व्यवस्था, आवश्यक मानव संसाधन, प्रशिक्षण और बेस्ट प्रैक्टिसेज की जानकारी जुटाएगी ताकि इसे अन्य विश्वविद्यालयों में बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

इन डिजिटल स्टूडियो का उपयोग मुख्य रूप से ऑनलाइन शिक्षा सामग्री तैयार करने, वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड करने, पॉडकास्ट बनाने और ऑनलाइन कोर्सेज रिकॉर्ड करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, ये स्टूडियो मीडिया, पत्रकारिता और जनसंचार के छात्रों के लिए व्यावहारिक कौशल सीखने का एक बेहतरीन माध्यम बनेंगे। यहां छात्र वीडियो एडिटिंग, कैमरा संचालन, न्यूज प्रोडक्शन, ग्रीन स्क्रीन तकनीक, लाइट बोर्ड स्टूडियो और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटर सिस्टम का उपयोग कर प्रत्यक्ष अनुभव हासिल कर सकेंगे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.