एक दिन में 3116 वाहन चालकों का काटा गया चालान, जानें अब क्या है विभाग का प्लान

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 3116 चालान काटे गए। बिना हेलमेट और नो पार्किंग सबसे बड़ी वजह, विभाग अब अभियान और सख्त करेगा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर महज एक दिन में कुल 3116 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। मंगलवार को राजधानी के सभी पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में मोटर यान अधिनियम के तहत यह सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा 1311 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के काटे गए, जबकि सड़क पर नो पार्किंग में गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले में 1291 चालान किए गए। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग के 202, रेड लाइट उल्लंघन के 129 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 42 मामले पकड़े गए। जांच के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 22, नो एंट्री में 22, पिलियन राइड से जुड़े 22, फैंसी नंबर प्लेट के 10, इंश्योरेंस के 6, सीट बेल्ट के 6 और पॉल्यूशन से जुड़े 5 चालान भी किए गए। इसके साथ ही ड्रंकन ड्राइविंग के 4, ट्रिपल राइडिंग के 4, बिना यूनिफॉर्म के 4, अतिरिक्त यात्री बैठाने के 2, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म के 1-1 मामले में कार्रवाई हुई, जबकि टो किए गए वाहनों के 3 और अन्य मामलों में 23 चालान किए गए। गौरतलब है कि 1 अगस्त से अब तक मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 77,403 चालान काटे जा चुके हैं।

Share This Article