झारखंड में बिजली विभाग के 5 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

झारखंड बिजली वितरण निगम ने पांच कार्यपालक अभियंताओं का तबादला किया है। राजेश कुमार मंडल, अनुप कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार सिंह और अमित कुमार भगत को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम ने पांच कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए नई जगहों पर पदस्थापित करने का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत रांची, डोरंडा और चतरा समेत विभिन्न विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात राजेश कुमार मंडल को निगम में वरीय प्रबंधक बनाया गया है। वहीं, निगम मुख्यालय में वरीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत अनुप कुमार को रांची सेंट्रल विद्युत प्रमंडल में भेजा गया है। इसके अलावा, डोरंडा विद्युत प्रमंडल में पदस्थापित अमित कुमार को चतरा प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता नियुक्त किया गया है। चतरा प्रमंडल में इसी पद पर कार्यरत राकेश कुमार सिंह को डोरंडा विद्युत प्रमंडल में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अमित कुमार भगत को रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में पदस्थापित किया गया है। निगम के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। तबादले के जरिए विभिन्न विद्युत प्रमंडलों में अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।