अब बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों से मचा हड़कंप, BKTC ने जांच के दिए आदेश

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बाद मंदिर समिति ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अयोध्या में श्री राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बाद अब विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। काल भैरव सेना के अध्यक्ष संजीव खत्री ने आरोप लगाया है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के निजी सहायक के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी ने मंदिर में आए चढ़ावे में हेराफेरी की है। उन्होंने दावा किया कि कथित घटना सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई और उस समय की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए। उनका यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन आरोपों के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जांच के आदेश दिए हैं। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।