काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर बड़ा हादसा, PSC जवान की राइफल से चली गोली, तीन घायल

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की सरकारी राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था तुरंत संभाल ली गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएससी (PSC) के एक जवान की सरकारी राइफल से अचानक गोली चल गई। हाई सिक्योरिटी वाले मंदिर परिसर के पास हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंदिर के गेट नंबर 4B पर हुई। यहां तैनात पीएसी जवान की सरकारी राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली के छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को लगे, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाला। घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल घटना को दुर्घटनावश माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।