बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 16 अगस्त को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से 779 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

16 अगस्त को होगी ऑनलाइन परीक्षा

क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 125 अंकों के होंगे। इनमें 25 प्रश्न अंग्रेजी भाषा और 100 प्रश्न संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज से होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

क्वालिफाइंग मार्क्स और मेरिट

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी भाषा तथा प्रोफेशनल नॉलेज दोनों टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अंतिम मेरिट सूची केवल प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर संबंधित श्रेणियों के अनुसार तैयार की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Call Letter विकल्प पर क्लिक करें। फिर Bank of India Credit Officer Admit Card 2026 लिंक खोलें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

Share This Article