


रांची: झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के आयोजन और 9 अगस्त को प्रस्तावित जतरा कार्यक्रम को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व पार्किंग व्यवस्था को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ तथा एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका, मोरहाबादी तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर भी कम समय के लिए रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है। लोगों से ये अपील की गई है कि 9 अगस्त को जेल चौक से करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें। विशेष परिस्थितियों में ही चारपहिया वाहन लेकर इन क्षेत्रों में जाने की सलाह दी गई है।





निर्धारित पार्किंग स्थल
रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी
खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ तथा रातू, कांके और पिठोरिया की ओर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर के रास्ते पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे। वहीं धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहन न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, रेडियम चौक, एसएसपी आवास चौक, रणधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़, हॉटलिप्स चौक एवं सिद्धू-कान्हू मोड़ होते हुए रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान)
बोड़यो रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए टीआरआई मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
डीआईजी मैदान, बरियातू
टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातू की ओर से आने वाले वाहन डीआईजी मैदान में पार्किंग कर सकेंगे।
