दिसंबर में आधे से अधिक दिन बैंक रहेंगे बंद, होली डे लिस्ट देखकर जल्द निपटा लें अपना काम…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Banks will Remain Closed: आगामी महिना दिसंबर 2024 में आधे से अधिक दिन छुट्टी रहेगी। तो अगर आपको बैंक (Banks) से संबंधित कोई कामकाज है तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही कोई योजना बनाएं।

बताते चले दिसंबर में बैंकों में कुल 17 दिनों की छुट्टी रहेगी। साल के आखिरी महीने में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप छुट्टियों (Holidays) को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाएं तो बाद में आपको परेशानी नहीं होगी।

दिसंबर में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहार और विशेष अवसरों पर क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। यह ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों तक सीमित होंगे।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर (मंगलवार): गोवा–संत फ्रांसिस जेवियर पर्व के कारण छुट्टी रहेंगी।
8 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
12 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय–पा-टोगान नेंगमिन्जा संगमा के कारण बंद रहेगा बैंक।
14 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार–साप्ताहिक अवकाश।
15 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
18 दिसंबर (बुधवार): मेघालय–उ सोसो थम पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेगा।
19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस के वजह से गोवा के बैंक में छुट्टी रहेंगी।
22 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
24 दिसंबर (मंगलवार): मिजोरम, नागालैंड, मेघालय – स्थानीय अवकाश।
25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस – पूरे देश में बैंक बंद।
26 दिसंबर (गुरुवार): मिजोरम, नागालैंड, मेघालय – क्रिसमस से संबंधित अवकाश।
27 दिसंबर (शुक्रवार): नागालैंड – क्रिसमस समारोह।
28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश।
29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
30 दिसंबर (सोमवार): मेघालय में उ कियांग नंगबाह पर्व के कारण बैंक रहेगा बंद।
31 दिसंबर (मंगलवार): मिजोरम, सिक्किम – नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग के कारण बैंक बंद।

Share This Article